
उत्तरकाशी (संवाददाता)। जनपद के सीमांत विकासखंड मोरी मुख्यालय सहित गोविन्द वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के विश्व विख्यात पर्यटक स्थलों हरकीदून, केदारकाठा, भराड सर जलसरोवर, देवकया, बन्दर पूंछ, बाली पास सांकरी आदि पर्यटक स्थलों के मुख्य पड़ाव पर संचार सेवा ठप होने से पर्यटकों व ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। उन्होंने शीघ्र ही दूरसंचार सेवा बहाल न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।बीते एक माह से अधिक समय से फिताडी, रेकचा, लिवाडी, कासला, राला, दोणी, भितरी, मसरी, सेवा, बरी, ओसला, गंगाड, पवांणी, ढाटमीर, खनयासणी, नैटवाड, देवरा, गेयचवाण गांव, दडगणगांव सहित पार्क के 42 गांव में दूरसंचार सेवा ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो पा रही है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों व पर्यटकों को उठाना पड़ रहा है। संचार सेवा ठप होने से इस क्षेत्र में आ रहे पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पार्क क्षेत्र में भारत संचार निगम ने सुविधा के लिए अपने मोबाइल टावर सांकरी, धारा, दौणी, गेच्चवाण गांव में लगाये है। लेकिन इन टावरों के लगने से लोगों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के जिला पंचायत हाकम सिंह रावत, रोजी सिंह सोदाण, महावीर सिंह राणा, जय सिंह राणा, अजीतपाल रावत, रणदेव सिंह कुंवर, भगत सिंह रावत, प्रविण सिंह रावत, केशर सिंह पंवार, जयचन्द्र सिंह रावत आदि ने बताया कि क्षेत्र में लगे मोबाइल टॉवरों में सिग्नल न होने से यहां आ रहे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि तत्काल शोपीस लगे टॉवरों न सिग्नल आया तो निगम के प्रति आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
The National News
369065 341319Also, weblog often and with intriguing material to maintain individuals interested in coming back and checking for updates. 355854