Breaking News
090

जो तिब्बत को आज़ाद कराएगा वह विश्व का सर्वोच्च नायक कहलाएगा

           090

            (1)
तिकड़ी सरकार को जाना होगा
मासूमों को न्याय दिलाना होगा

दिशा और सुशांत की साजिशन हत्या के तार
तिकड़ी सरकार से जुड़े हुए हैं बड़खुरदार
गोलमाल कर रही है तिकड़ी सरकार
सीबीआई जाँच पूरा होते ही
हिल कर रह जाएगी महाराष्ट्र की सरकार
कह रहा हूँ मैं खुलकर
गिर जाएगी यह सरकार
सीबीआई ने अगर जी-जान लगाकर
केस में कर डाली आरपार।
सुशान्त और दिशा के साथ
हुआ है जो बर्बर अन्याय
समीर शर्मा की नाटकीय मौत
षड़यंत्र का लग रहा है विस्तार
अपनी मौत से कुछ दिन पहले
समीर ने सुशांत को कहा था हालातों से लड़ने वाला
संघर्षशील लड़ाका शानदार
पूरे देश का ध्यान भटकाने के लिए
कर दिया गया शायद समीर का शिकार
एक कहावत है जोरदार
एक झूठ को छिपाने के लिए
झूठ गढ़ने पड़ते हैं हजार
खैर, हिम्मतवाली मर्दानी कंगना रनौत
रिपब्लिक भारत टीवी न्यूज चैनल की टीम
और बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जी को
झुग्गीवाले का हार्दिक धन्यवाद बारम्बार
इन तीन व्यक्तियों की हत्या की गुत्थी को सुलझाकर
कर दो देश की घायल भावनाओं का बेड़ा पार
फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे गुनाहों का दलदल है अपार
यहाँ बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें है सच से प्यार
फिल्म इंडस्ट्री में हैवानियत का फिर लौट रहा है अन्धकार।
        (2)
हे भारत! मुझे बचाओ
राम राज्य का उसूल निभाओ

मैं गुलाम तिब्बत हूँ
हे राम के भारत, सुनो मेरी चीत्कार
सत्तर सालों से रो-रोकर
हो गया है मेरा बुरा हाल
आखिर लाल तानाशाह के बूटों तले
कब तक कुचला जाता रहेगा मुझको
मैं तो अहिंसावादी देश हूँ
महात्मा बुद्ध जैसी पुण्य आत्मा दी तुमने भारत
अब मुझे आजादी दे दो
राम-राज्य की नींव रख दी गई है अयोध्या में
राम-राज्य का सपना साकार कर दो
श्री राम ने लंका को दिलाई थी आजादी
राक्षस राज आतंकी रावण से
अब मुझे आजाद करा दो आतंकी ड्रैगन से
ये ड्रैगन जिहादी आतंकियों का साथी है
यह जिहादी आतंकियों से भी ज्यादा होता जा रहा है खतरनाक
कृपया, मेरी सहायता करो
हमारे धर्म गुरु दलाई लामा को शरण देकर
किया है आपने बड़ा उपकार
लेकिन यह उपकार स्थाई नहीं है
हमें ड्रैगन के क्रूर पंजों से छुड़वाओ
हे भारत! अपनी शूरवीरता दिखाओ
ड्रैगन को हिमालय के पार खदेड़ भगाओ
संयुक्त राष्ट्र संघ की सोई आत्मा जगाओ
श्री राम का विश्व-कुटुम्बकम वाला धर्म निभाओ
ड्रैगन संसार में बढ़ा रहा है वैमनस्यता
हे भारत! आप इसे मनुष्यता सिखाओ
किसी देश की गुलामी का मसला
विशुद्ध रूप से अन्तर्राष्ट्रीय मसला है
कृपया, मुझे लाल पिंजड़े से मुक्ति दिलाओ।
   -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, स्वतंत्र पत्रकार, देहरादून।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 888459 188038How a lot of an significant content material, maintain on penning significant other 94282

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *