Breaking News
keral

लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पार कर दीवार से टकराया फिर खाई में गिरा, पायलट समेत 18 की मौत

keral

नेशनल वार्ता न्यूज़ | विमान हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ. हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान विमान में आग नहीं लगी. हादसे के फौरन बाद बचाव का काम शुरू कर दिया गया.केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हुआ है. इसमें पायलट और को-पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई. दुबई के आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के वक्त फिसल गया और 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में विमान के दो दुकड़े हो गए जिसमें पायलट और को-पायलट की भी मौत हो गई. स्थिति का जायजा लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री कोझिकोड पहुंचे हैं.

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि इस हादसे में दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत हुई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. 127 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. शुक्रवार को कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अगर विमान में आग लग गई होती तो हमारा काम और भी मुश्किल हो जाता. मैं हवाई अड्डे (करीपुर में कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट) जा रहा हूं.असल में, वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कोझीकोड आ रहा था. दुबई से 184 यात्रियों और 2 पायलट समेत क्रू के 6 सदस्यों को लेकर कोझिकोड पहुंचा एयर इंडिया का विमान रनवे को पार करता हुआ दीवार से टकराया और दो टुकड़ों में बंट गया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव का काम शुरू हो गया.स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विदेश राज्य मंत्री

हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन कालीकट पहुंचे हैं. केरल के रहने वाले वी मुरलीधरन घटना स्थल पर सुबह 9.30 बजे तक क्रैश साइट पर पहुंच जाएंगे. वह पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात भी करेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी कालीकट जाएंगे.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *