
बागेश्वर (संवाददाता)। जिला मुख्यालय से लगे जंगलों की आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गयी। ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने ने सतर्कता दिखाते हुए आवासों को नुकसान से पहले ही आग को बुझा लिया। हालांकि, आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जिले में बारिश थमने के बाद दोबारा जंगल धधकने लगे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय और एसपी आवास के समीप जंगल में आग लग गयी। आग तेजी से फैलकर मेहरबूंगा गांव की ओर बढऩे लगी। जिससे ग्रामीण घबरा गए। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को फोन पर इसकी सूचना दी। जिला मुख्यालय की घटना को देखते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके की ओर दौड़े। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने खुद आग बुझाने का मोर्चा संभाला। छोटी गाड़ी की सहायता से टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण हयात राम ने बताया कि अराजक तत्वों ने आग लगाई। जिससे गांव की पाइप लाइन भी जल गई है। उन्होंने कहा कि समय पर फायर सर्विस की टीम नहीं आती तो आग गांव तक फैल सकती थी। इधर, अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी थी। आग पहाड़ी पर लगी थी। फायर टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।
The National News
839372 478017Great post man, maintain the good work, just shared this with the friendz 406520
107087 990871Merely wanna input that you have a really good web internet site , I really like the pattern it really stands out. 202949