Breaking News
Srinagar Medical College 777

पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिये मेडिकल काॅलेजों का सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित होना आवश्यक है: सीएम

Srinagar Medical College 777

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के साथ ही अल्मोड़ा व पिथौरागढ के मेडिकल काॅलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का एजेंडा तैयार किये जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिये इन मेडिकल काॅलेजों का चिकित्सा सुविधाओं के दृष्टिगत सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल काॅलेज सहित अन्य मेडिकल काॅलेजों के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं आदि का आंकलन कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध करने के भी निर्देश दिये हैं। मंगलवार को सचिवालय में श्रीनगर मेडिकल काॅलेज की व्यवस्थाओं आदि की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्रीनगर मेडिकल काॅलेज को सुपर स्पेसिलिटी सेंटर के रूप में व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने इसके लिये भूमि की उपलब्धता पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मेडिकल काॅलेजों में फैकल्टी की उपलब्धता रहे यह भी देखा जाय। उन्होंने एमसीआई के मानकों के अनुकूल प्रोफेसरों आदि की नियुक्ति की भी नियमावली तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में यदि निजी क्षेत्र में कोई मेडिकल काॅलेज खोलने का प्रस्ताव आता है तो उसके लिये भी नीति का निर्धारण किया जाय। हमारा उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर ढंग से बढ़ावा देना है। बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले 6 माह में श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में अनेक कार्य किये गये हैं। जिससे काॅलेज की व्यवस्थायें बेहतर हुई है। मेडिकल काॅलेज के लिये 7 करोड़ की हाईटेक सी.टी मशीन, 120 वेंटिलेटर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, 200 बेड का कोविड अस्पताल जिसमें 30 बेड आईसीयू युक्त, कोविड लैब, नया टी.बी वार्ड, डायलिसिस यूनिट, एम.आर.यू रिसर्च सेंटर, बाउंड्रीवाल का निर्माण, पैरा मेडिकल सत्र की शुरूआत, 6 विषयों में पीजी कोर्स की शुरूआत हाईटेक आॅडिटोरियम, 500 बेड हेतु आॅक्सीजन यूनिट, ए.आर.टी सेंटर की स्थापना, प्लाजमा थेरेपी मशीन आदि की व्यवस्था शामिल है। श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सीएमएस रावत ने बताया कि काॅलेज में वर्तमान में 125 एम.बी.बी.एस छात्र 5 बैच में अध्ययनरत हैं। अगले सत्र में यह संख्या 150 हो जायेगी। काॅलेज में 25 छात्र पी.जी डिप्लोमा के तथा पेरामेडिकल डिग्री के 90 छात्रों के अध्ययनरत रहने की व्यवस्था है। बैठक में सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी, प्रभारी सचिव डाॅ पंकज पाण्डेय, अपर सचिव युगल किशोर पंत आदि उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 347747 148510Hey, you used to write wonderful, but the last few posts have been kinda boringK I miss your excellent writings. Past few posts are just a bit out of track! come on! 647930

  2. 720427 329762Immigration […]the time to read or visit the content or websites we have linked to below the[…] 541813

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *