Breaking News
kerala

केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर मुख्यमंत्री ने गहरी सहानुभूति व्यक्त की

kerala

देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने केरल राज्य की बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 5 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वयं भी अपना एक माह का वेतन केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्रीगण व भाजपा के सभी विधायक भी अपने एक माह का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य की आपदा पीड़ित जनता की सहायता की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आपदा से होने वाली कठिनाईयों से परिचित है। हम लोग इसका दर्द महसूस कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में उत्तराखण्ड की जनता केरलवासियों के साथ है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 350984 188744Definitely composed content material material , Really enjoyed examining . 844394

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *