Breaking News
jail

अलग—अलग थाना क्षेत्रों से पांच नशा तस्कर दबोचे

jail

देहरादून (संवाददाता)। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज सुबह खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग—अलग थाना क्षेत्रों से पांच तस्कर दबोच कर उनसे 55 हजार की चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशा सप्लाई करने आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को सभावाला रोड पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रोकना चाहा तो वह भाग खड़े हुए। इस पर उन्हे घेरकर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 265 ग्राम चरस बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम रईस निवासी सहसपुर, आरिफ निवासी हरिद्वार व मुस्तकीम निवासी सहारनपुर बताया। वहीं दूसरी ओर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने भी मश्ंाादेवी तिराहे के समीप से दो लोगों को 180 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम प्रदीप मल्होत्रा व पिन्टू यादव निवासी ऋषिकेश बताया। दोनो जगहों से बरामद चरस की कीमत 55 हजार रूपये आंकी गयी है। बहरहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 592008 542882I genuinely prize your work , Great post. 272939

  2. 888927 517342I got what you mean , saved to bookmarks , extremely decent internet site. 443776

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *