Breaking News

सर्किल रेट की जानकारी हेतु फीस निर्धारित

लखनऊ  (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की भू-संपत्तियों की कीमत और उनकी रजिस्ट्री कराने से पूर्व उसके सर्किल रेट की जानकारी हेतु फीस का निर्धारण कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि अब कोई भी क्रेता विक्रेता जिसको अपने प्रापर्टी के रजिस्ट्री से पूर्व अपने सर्किल रेट की जानकारी करनी है, वह मात्र 100 रुपये की फीस जमा कर जिलाधिकारी से पूरी जानकारी ले सकता है। श्री जायसवाल ने बताया कि ऐसा करने से भविष्य में इसके ऊपर स्टाम्प चोरी का कोई केस दायर नहीं हो पायेगा, क्योंकि वह अधिकृत प्राधिकारी से स्पष्ट हो चुका होता है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पूर्णत: स्वैच्छिक है। यह व्यवस्था पूर्व में भी थी किंतु फीस निर्धारित नहीं थी अब फीस निर्धारित हुई है।स्टाम्प मंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से भविष्य में स्टाम्प वादों में भारी कमी आएगी और व्यवस्था पारदर्शी बन सकेगी।

Check Also

बजट 2023: यूपी को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की उम्मीद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

लखनऊ (सू0 वि0) । केंद्रीय बजट में इस बार यूपी के हिस्से तीन लाख करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *