
थराली। कालेज की विभिंन समस्याओं को लेकर तलवाडी महाविद्यालय में चलाई जा रहे आमरण अनशन तीसरें दिन भी जारी रहा।आज भी कोई प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए अनशन स्थल पर नही पहुंचा।इस बीच तीन अनशनकारी छात्रो के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई हैं। तलवाडी कालेज में प्राचार्य, प्रवक्ताओ के रिक्त पडे पदो के भरे जाने, पिछले साढे तीन वर्षो से बंद पडे कालेज के भवन निर्माण का कार्य पुनः शुरू किए जाने सहित 13सूत्रीय मांगो को लेकर छात्र संघ के पांच पदाधिकारीयो व छात्रो ने कालेज परिसर में ही शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया था।पहले दिन कालेज की छात्रसंघ उपाध्यक्ष कु० मनीषा,महासंघ के सचिव कृष्णा सिंह, महासचिव कविता शाह,कोषाध्यक्ष आशीष कुमार व सूरज जोशी सूरज जोशी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।जबकि रवीवार से पांच और छात्र पूजा,मनीष, नीरज,पंकज एंव दीपक भी अनशन पर बैठ गयें हैं। इस दौरान अनशन पर बैठे छात्र नेताओ का राजकीय चिकित्सालय तलवाडी के फार्मसिस्ट ने छात्रो का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिस में अनशनकारी कृष्णा सिंह, सूरज जोशी व कविता शाह के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।तीनो की बीपी घटी हुई बताई गयी।अनशन के तीन दिन दिनो बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासन अधिकारी अनशन स्थल पर नही पहुचे हैं। जिस से छात्रो के साथ ही क्षेत्रीय जनता में शासन प्रशासन के खिलाफ रोष पनपने लगा हैं। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री प्रदीप जोशी ने छात्र आंदोलन की सरकार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहां की शीघ्र समस्याओं के निराकरण न किये जाने पर एबीवीपी को भी मजबूर आंदोलन मे कूदना पडेगा जिस की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उप जिलाअधिकारी किशन सिंह नेगी का कहना है। कि अनशन पर बैठे छात्रों की जानकारी उनको है।
The National News
727804 861078a lot lately with my father so hopefully this will get him to see my point of view. Fingers crossed! mortgage banker new york 606007
119071 794347Enjoyed searching at this, quite good stuff, thanks . 813873