Breaking News
farmer

कृषि किसान कल्याण दिवस का आयोजन

farmer

देहरादून (संवाददाता) l आज दिनांक 2 मई 2018 को ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखंड रायपुर सभागार में कृषि, उद्यान और कृषि सहायक विभागों के तत्वाधान में किसान कल्याण दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर माननीय सांसद टिहरी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि इस आयोजन का मकसद 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना है तथा किसानों को योजना का सही लाभ तभी मिल सकता है जब उन्हें इसकी ठीक से जानकारी हो! इस अवसर पर स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र में यहां की सर्वाधिक समस्याएं पर्वतीय इलाकों की खेती में है और यहां खेती को सर्वाधिक नुकसान जंगली जानवर पहुंचा रहे हैं जिस कारण पहाड़ों से पलायन हो रहा हैl इस अवसर पर सचिव कृषि एवं उद्यान डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि हमें ऐसी रणनीति पर कार्य करने की जरूरत है जिससे कम खर्च व कम समय पर अधिक लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को संगठित होने की जरूरत है और उन्हें उत्पादन से लेकर विक्रय तक प्रत्येक चरण के अलग-अलग समूह बनाने होंगे तथा कलस्टर आधारित खेती करनी होगी एक जगह एक जैसी फसल होने से एक तो सरकार को सुरक्षा कोल्ड स्टोरेज उर्वरक मृदा जांच बीज कृषि यंत्र इत्यादि को उपलब्ध कराना आसान होगा तो दूसरी ओर खाद्य प्रोसेसिंग व मार्केटिंग प्रशिक्षण व इसे स्वयं सहायता समूह को जोड़ते हुए काम करने से किसानों को अधिक लाभ होगाl उन्होंने कहा कि उर्वरक सस्ता ऋण इत्यादि का लाभ लेने के लिए आधार को अपडेट करवाएं प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना पशुपालन बीमा और टीकाकरण के माध्यम से फसल सुरक्षा और पशु धन का लाभ होगाl उन्होंने अवगत कराया कि 4 मई को परेड ग्राउंड में कृषि महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेगी और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगेl उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वन्यजीवों से फसल नुकसान से संबंधित जहां-जहां क्षेत्रों में समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए वन विभाग उद्यान और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक कराते हुए आवश्यक समाधान निकालेंl इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि लोगों के बीच योजना और कार्यक्रमों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है और हमें इस कम्युनिकेशन गैप को दूर करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत हैl उन्होंने कहा कि हम वास्तविक कृषि क्षेत्र व किसानों का सही विवरण प्राप्त करते हुए लक्षित होकर कार्य करके किसानों की आमदनी को बढ़ा सकते हैंl इस अवसर पर भारत सरकार कृषि मंत्रालय से सहायक आयुक्त मनोज शर्मा, ब्लाक प्रमुख मीना बहुगुणा, कृषि निदेशक गौरीशंकर, उद्यान निदेशक आर के श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी PD पांडे जिला सहित संबंधित विभाग के Karmic बड़ी संख्या में किसान और काश्तकार उपस्थित थे l

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 610407 924585I dont think Ive seen all of the angles of this topic the way youve pointed them out. Youre a true star, a rock star man. Youve got so much to say and know so a lot about the subject that I believe you need to just teach a class about it 78965

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *