Breaking News
e.world

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा व्यापक सफाई अभियान

e.world

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के अनेक स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। केदारनाथ यात्रा मार्ग सहित 23 कस्बों के अलावा जिले के सभी गांवों में स्वच्छता अभियान चलेगा। इस वृहद अभियान के लिए डीएम के निर्देशों पर नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं। कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को केदारनाथ के समस्त यात्रा पड़ाव-बेस कैम्प, रुद्रा प्वाइंट, बडी लिनचैली, छोटी लिनचैली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुण्ड में सहित चारधाम यात्रा में आने वाले 23 कस्बे के अलावा जिले के सभी गावों एवं नगर पालिका क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने एसडीएम, जिला पंचायतराज अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को सभी गांवो में पटवारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें ग्राम प्रधान, गांववासी व अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। डीएम बताया कि अभियान में किए गए कार्यों को फोटो के माध्यम से स्वच्छता को लेकर मानिटरिंग भी की जाएगी। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाता रहा है किंतु एक साथ, एक समय में सम्पूर्ण जिले में स्वच्छता अभियान चलाए जाने से ऐसे कस्बों की भी सफाई हो जाएगी जहां सामान्य तौर पर लोगों की पहुंच नहीं हो पाती है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *