
देहरादून (संवाददाता)। क्लेमेनटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी की बैठक में अमृत योजना से समूचे टर्नर रोड में जगह जगह हो रहे गड्डों और उनसे हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई गई। सोसाइटी तय किया कि एक सप्ताह में यदि टर्नर रोड के गड्डों को ठीक नही किया तो पेयजल निगम के मोहिनी रोड स्थित दफ्तर में धरना दिया जाएगा। सोसाइटी अध्यक्ष कर्नल सुरेश चंद त्यागी के आवास पर हुई बैठक में कर्नल त्यागी ने बताया कि क्लेमेनटाउन में इन दिनों अमृत योजना का काम चल रहा है। पेयजल विभाग द्वारा लापरवाही से किए जा रहे कार्य के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे आम जनता में विभाग के प्रति गुस्सा है। समिति सचिव महेश पाण्डे ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात में कोई भी सड़क नहीं खोदी जानी चाहिए। चूंकि सरकारी कार्यप्रणाली कुछ ऐसी है कि सड़क पर खुदाई तो हो जाती है मगर उन गड्डों को तुरंत नहीं ठीक किया जाता। उन्होंने बताया कि क्लेमेनटाउन कैंट में पानी की जो लाइन रक्षा मंत्रालय के माध्यम से बिछाई जा रही है। उससे भी आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बैठक में सचिव महेश पाण्डे, कर्नल हीरामणि बर्थवाल, ब्रिगेडियर बीएन सिंह, ब्रिग्रेडियर वीके अग्रवाल, कर्नल प्रदीप धीर, कर्नल सीएम रायजादा, सुधा गोयल, राजेश शर्मा।
The National News
732586 470115I definitely did not realize that. Learnt something new proper now! Thanks for that. 845106
496449 443039I dugg some of you post as I thought they were really helpful handy 942785