Breaking News
kishan

किसानों को आय दोगुनी करने के तरीके बताए

kishan

पौड़ी (संवाददाता)। आत्मा परियोजना के तहत राजकीय प्रजनन उद्यान खांड्यूसैंण में अखरोट प्रवर्द्धन और शीतोष्ण फलों की खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खिर्सू, कोट, पौड़ी, पाबौ ब्लाक के 45 किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के तहत किसानों को पॉलीहाउस में प्याज पौध उत्पादन, अखरोट कलमी पौध उत्पादन, ओपन फील्ड में गोल मूली बीज उत्पादन के साथ ही अखरोट ग्राफ्टिंग की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र भरसार के वैज्ञानिक डा. अंशुमान ने किसानों को सब्जी उत्पादन के वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही पॉलीहाउस में अधिक मूल्य अर्जित करने वाली टमाटर, शिमला मिर्च की खेती की जानकारी भी दी। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी देहरादून के हुसैन ने फल बीमा हेतु संसूचित फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र पाबौ बलवंत शाह ने किसानों को अखरोट फल पौध रोपण से लेकर उसमें लगने वाली कीट के रोकथाम के बारे में जानकारी दी। मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि अखरोट फल उत्पादन से किसानों की आर्थिकी मजबूत हो सकती है। उन्होंने किसानों को पॉलीहाउस में अखरोट के कलमी फल पौधें तैयार करने की जानकारी दी। कार्यशाला में सहायक विकास अधिकारी पंकज स्वरूप रतूड़ी, ओम प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *