Breaking News

तीन माह से आईटीआई में शुरू नहीं हुई प्रवेश प्रक्रिया

अल्मोड़ा (संवाददाता)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अबकी बार राज्य सरकार की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। तीन माह बीत जाने के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शासन की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इससे छात्रों के साथ ही शिक्षक भी परेशान हैं। अब तक सिर्फ पत्राचार ही इस मामले में किया जा रहा है। दरअसल आईटीआई में दो तरह के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। एक एनसीवीटी तो दूसरी एससीवीटी। एनसटीवी के तहत पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया हो चुकी है, लेकिन स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए अब तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अफसरों ने बताया कि इनके प्रवेश की प्रक्रिया सितंबर में शुरू की जानी थी, लेकिन अबकी बार इसके लिए शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसलिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इस कारण छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।नोडल प्रधानाचार्य अल्मोड़ा राजेश कुमार का कहना है कि वैसे प्रवेश की प्रक्रिया सितंबर में शुरू हो जाती थी। इस बार प्रवेश को लेकर शासन स्तर से कोई दिशा- निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। शासन स्तर पर इस बारे में वार्ता चल रही है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *