
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के फतेह कदाल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर की गई कार्रवाई के बाद तीन लश्कर आतंकियों के ढेर होने की बात सामने आ रही है। अब तक की कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है तो वहीं अन्य घायल होने की भी खबर है। बुधवार सुबह फतेह कदाल में सुरक्षा बलों और यहां छिपे आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से हो रही फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों द्वारा यहां कार्रवाई की गई, जिसमें लश्कर के तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ है और कुछ पुलिसवाले घायल हुए हैं। ये आतंकी आबादी वाले इलाके में छिपे हुए थे और इलाके को खाली करवाते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी की थी। बता दें, बीते 13 अक्टूबर को भी पुलवामा में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी, जहां एनकाउंटर में एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया गया था। आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए थे। वहीं, उसी दिन बारामूला जिले के सोपोर टाउनशिप में आतंकियों ने कायरता दिखाते हुए घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल सुरक्षा बलों द्वारा हिज्बुल कमांडर मन्नान वानी को ढेर किए जाने के बाद आतंकियों की कमर टूट गई है और यही कारण है कि हलचल बढ़ी है।
The National News
622203 353709Perfectly composed content , thankyou for entropy. 176881
952879 721433I like this web site so significantly, saved to favorites . 382631