
रुडकी (संवाददाता)। छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सरंक्षण गृह भेज दिया है।कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के रहने वाले एक किशोर ने छह साल की बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजनों ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इमली खेड़ा चौकी प्रभारी भवानी शंकर पंत ने बताया कि आरोपी किशोर के विरुद्ध पोक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
The National News
740945 128283I like this internet site because so considerably valuable material on here : D. 102938
198722 320437The place else could anybody get that kind of info in such an ideal method of writing? 895673
102996 415148I discovered your weblog site on google and verify a few of your early posts. Continue to sustain up the superb operate. I merely extra up your RSS feed to my MSN News Reader. Seeking for forward to reading extra from you in a although! 318202