Breaking News
modi

विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है भारत -मोदी

modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और दुनिया के साथ कारोबार करने के लिए तैयार है। उन्होंने भारत-कोरिया कारोबार शिखर सम्मेलन में कहा कि सरकार ने कारोबार के लिए स्थिर माहौल बनाने की दिशा में काम किया है और मनमाने ढंग से फैसले लेने के चलन को खत्म किया है। मोदी ने कहा, ‘रोजाना के लेन-देन को सकारात्मक बनाना हमारा लक्ष्य है। हम संदेह को कुरेदने के बजाय भरोसे का विस्तार कर रहे हैं। यह सरकार की मानसिकता में संपूर्ण बदलाव दर्शाता है।Ó प्रधानमंत्री ने खरीद क्षमता के आधार पर भारत के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘जल्द ही हम सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम आज विश्व में सबसे तेजी से वृद्धि करती प्रमुख अर्थव्यवस्था भी हैं। हम स्टार्टअप के लिए सबसे बड़ी पारिस्थितिकी वाले देशों में से भी एक हैं। मोदी ने कहा कि सरकार नियमन और लाइसेंस की रुकावटें दूर करने की मुहिम पर है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक लाइसेंसों की वैधता अवधि को तीन साल से बढ़ाकर 15 साल व इससे अधिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप विश्व पर नजर दौड़ायें तो ऐसे बेहद कम देश हैं जहां अर्थव्यवस्था के तीन महत्वपूर्ण कारक एक साथ मौजूद हैं। ये कारक हैं: लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और मांग। भारत में यह तीनों मौजूद है।Ó उन्होंने कोरियाई कारोबारियों से कहा कि भारत अब कारोबार के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने उनके निवेश के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए हरसंभव उपाय का भी भरोसा दिया।

Check Also

Warum Quick Win Online Casino Spiele bei Spielern so beliebt sind

In der Welt der Online-Casinos erfreuen sich besonders die sogenannten Quick Win Spiele großer Beliebtheit. …

3 comments

  1. 826529 531342Its like you read my mind! You appear to know so significantly about this, like you wrote the book in it or something. I feel which you can do with some pics to drive the message home a bit, but instead of that, this is wonderful weblog. A fantastic read. Ill certainly be back. 556825

  2. 502106 66351There is noticeably a bundle to learn about this. I assume you produced specific good points in features also. 298817

  3. 514137 429911Excellent weblog here! Also your web internet site loads up fast! What host are you making use of? Can I get your affiliate link to your host? I wish my web site loaded up as swiftly as yours lol 168174

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *