Breaking News
Pipelines

पेयजल की पाइप लाइन हुई लीक

Pipelines

पौड़ी (संवाददाता)। मुख्यालय के अधिकांश कस्बों को पेयजल आपूर्ति करा रही नानघाट पेयजल योजना की पाइप लाइन मांडाखाल के समीप लीकेज होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे में ङ्क्षचता की बात यह है कि जल्दी ही योजना के पाइप को दुरुस्त न किया गया तो शहर के कई कस्बों में पानी की आपूर्ति काफी कम हो सकती है। कुछ दिन पूर्व ही नानघाट पेयजल योजना के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी के चलते शहर के कई कस्बों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब एक बार फिर इस योजना की पाइप मांडाखाल के समीप लीकेज हो गई है। हालांकि जल संस्थान विभाग का दावा है कि लीकेज पाइप को जल्दी ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Check Also

डी०डी०यू०-जी०के०वाई० योजना में उत्तराखंड देशभर में अव्वल : जोशी

– मंत्री गणेश जोशी ने किया दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत Alumni …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *