Breaking News
india tv

कांग्रेस के भक्त जनों के लिए कविता

india tv

chief editor nwn

B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित- 
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
Mob.9528727656

चौकीदार

भारत बदल रहा
इतिहास रच रहा
शांति के दुश्मन को
उसके घर में घुसकर
चुन-चुन कर मसल रहा
भारत बदल रहा
इतिहास रच रहा।
जग कह रहा
अंदाज दिख रहा
हवा का रुख बदल रहा
‘‘सहते रहने’’ का बूढ़ा मन जवान हुआ
‘‘जैसे को तैसे’’ का शुभ आरम्भ हुआ
धीरज वीरता और न्याय का प्रारम्भ हुआ।
ये कैसे हुआ
ये क्या हुआ
ये कैसी है दवा
क्यों बदली ये हवा।
राजनीति से ऊपर उठकर
खुद की भलाई को तजकर
डटकर अंगारों पर चलकर
जो भी काम करेगा
वही जग में भारत का नाम करेगा।
जिसने खुद को दिया खास उपहार
माना खुद को चौकीदार
उससे ठाने बैठो हो तुम रार
गाली-गलौज घटिया तकरार
मान लो अपनी नैतिक हार
ये कोई ऐसा-वैसा नहीं चौकीदार
ये तो ‘‘मन का संन्यासी’’ खासा दमदार
छप्पन इंची छाती का ‘‘जायज हकदार’’
छोड़ो भूल जाओ अब ‘‘आर और पार’’
चलो हम सब भी चलें उस राह
जिस पर तनकर चल रहा यह चौकीदार।

जय भारत    जय जवान     जय किसान

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *