Breaking News
cancer 787

गरीब कैंसर मरीजों के लिए दवाएं दान दी

cancer 787

देहरादून (संवाददाता)। कालिका मंदिर समिति की ओर से दून अस्पताल को गरीब कैंसर मरीजों के लिए दवाएं दान दी गई। सोमवार को अस्पताल की नई बिल्डिंग में प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, एमएस डा. केके टम्टा को अस्पताल में समिति के सेवक भजन लाल हरिओम ने दवाएं सौंपी। इस दौरान अफसरों ने उनके महान कार्य की सराहना कर लोगों से उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान कैंसर रोग विभाग के अध्यक्ष डा. ललित मोहन, सर्जरी विभाग के एचओडी डा. अभय कुमार, डा. रोचा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *