Breaking News
divya rawat

’मशरूम गर्ल’ दिव्या रावत ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

divya rawat

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में ’मशरूम गर्ल’ सुश्री दिव्या रावत ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सुश्री दिव्या रावत द्वारा मशरूम व कीड़ा जड़ी उत्पादन क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार को अपनाएं तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार के द्वारा ही राज्य से पलायन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र कहा कि हमें स्थानीय संसाधनों व उत्पादों पर आधारित रोजगार के मॉडल विकसित करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि योजनाओं के निर्माण के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इस योजना से कितने रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *