
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में कचरे को कम करने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
देहरादून (संवाददाता)। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए जनसहभागिता अभियान के तहत अभिव्यक्ति सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित शिविर में जरूरतमंदों को सर्दी के मौसम से बचाव के लिए गरम कपड़े वितरित किए गए। अभिव्यक्ति कार्यकर्ता दामिनी ममगाईं ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने एवं कचरे को कम करने के लिए लोगों को सहभागी बनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोसाइटी के माध्यम से घरों में इस्तेमाल में न आने वाले घरेलू सामान को कचरा बनने से रोकने के लिए जरूरतमंदों में बांटने का प्रयास निरंतर जारी है। रविवार को रिस्पना नदी क्षेत्र स्थित गबर सिंह बस्ती में अभिव्यक्ति सोसाइटी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को जाड़े के कपड़े वितरित किए। अभिव्यक्ति से जुड़ी लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि घरों में मौजूद बहुत सारा सामान इस्तेमाल न होने की दशा में अक्सर कचरे में फेंक दिया जाता है। जबकि ऐसे सामान को जरूरतमंदों को दान देकर पुण्यकार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम के मद्देनजर कुछ दानदाताओं ने कपड़े दान देकर सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस मुहिम में सहभागी की भूमिका निभाई है। अभिव्यक्ति कार्यकर्ता गीतांजली ढौंढियाल ने कहा कि सर्दी के कपड़े समाज के गरीब तबके के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। शिविर में जरूरत के कपड़े पाकर महिलाओं व बच्चों के चेहरों पर खुशी सभी दानदाताओं के आभार को समर्पित कही जा सकती है। शिविर के सफल आयोजन एवं जरूरतमंदों की पहचान एवं उन्हें एकत्र करने में सुनील सुरीरा, जितिन भारद्वाज आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
The National News
483234 589919I like what you guys are up also. Such intelligent work and reporting! Maintain up the superb works guys Ive incorporated you guys to my blogroll. I believe itll improve the value of my web site . 601699
959814 421260Hi. Cool post. Theres an issue with your web site in chrome, and you might want to test this The browser could be the marketplace chief and a very good element of people will omit your exceptional writing because of this problem. 617226