
देहरादून (संवाददाता)। उद्यान विभाग का कृषि विभाग में एकीकरण करने के फैसले पर उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई हैं। कर्मचारियों का का कहना है कि जब तक दोनों विभागों के पदाधिकारियों के समिति गठित कर कर्मचारी हित में फैसला नही लिया जाता तब तक उद्यान कर्मचारी एकीकरण के फैसले का विरोध करते रहेंगे। शुक्रवार को विकास भवन स्थित उद्यान कार्यालय में कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर जोशी ने कहा कि उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण का फैसला जल्द में लिया गया हैं। सरकार को इस फैसले से पहले दोनों विभागों के कर्मचारियों, काश्तकारों, परिसंपत्तियों आदि के बारे में विस्तार विर्मश कर कर्मचारी हित में फैसला लेना होगा। इस अवसर पर दीपक पुरोहित, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
The National News
3958 438884Thank you for this. Thats all I can say. You most surely have produced this into something thats eye opening and critical. You clearly know so considerably about the topic, youve covered so many bases. Wonderful stuff from this part of the internet. 815816