Breaking News

भाजपा मुख्यालय में चिन्तन शिविर और कार्यसमिति की बैठक पर चर्चा

देहरादून। भाजपा मुख्यालय में पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी के आगामी कर्यक्रम चिन्तन शिविर, कार्य समिति की बैठक, जिलों में कोरोन वारियर्स का सम्मान और कोरोना में सेवा कार्य के दौरान खुद या अपनो को खो चुके कार्यकर्त्ताओं के घर जाने के बारे में चर्चा की गई। श्री कौशिक ने कहा कि चिन्तन शिविर को लेकर प्रदेश महामंत्री जल्द ही दौरा कर स्थल को अंतिम रूप देंगे। हालांकि अभी अल्मोड़ा ज़िला संभावित है, लेकिन किसी अन्य स्थल पर भी चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति वर्चुअल होगी और जिलों से भी पदधिकारी जुड़ सकेंगे। वहीं कोरोना वारियर्स और कर्यकर्ताओ से मिलने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है और बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने व बैठक में मुख्यमन्त्री तीरथ सिंह रावत के अलावा प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार , सुरेश भट्ट ने प्रतिभाग किया। मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा उत्तराखंड

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *