
नईदिल्ली । सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन मंगलवार को डीजल के दाम देश के चार बड़े महानगरों में 12 से 15 पैसे प्रति लीटर तक और घटा दिये जबकि तीन दिन बाद आज पेट्रोल की कीमत में भी आठ पैसे की कमी की गई।
सितंबर माह में कच्चे तेल की मांग पिछले 4 महीने में सबसे कम है। घरेलू बाजार में तीन सितंबर से डीजल कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है और अब तक 2.28 रुपये प्रति लीटर तक की कमी दर्ज की गई है। पेट्रोल भी इस माह एक रुपये प्रति लीटर से अधिक सस्ता हुआ है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 81.06 जबकि डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 71.28 रुपये प्रति लीटर रह गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे कम होकर 77.74 रुपये प्रति लीटर रह गया।
कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 14 पैसे घटकर 74.80 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर रही जबकि डीजल 12 पैसे घटकर 76.72 रुपये प्रति लीटर रह गया।
शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के भाव 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किए गए थे। गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था।
The National News
31840 169151Satisfying posting. It would appear that a great deal of the stages are depending upon the originality aspect. Its a funny thing about life in case you refuse to accept anything but the top, you extremely often get it. by W. Somerset Maugham.. 638985
549939 886887We offer the best practical and most applicable solutions. All our Sydney plumbers are experienced and qualified and are able to rapidly assess your issue and find the most effective remedy. 592011