Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर बोला हमला 

मेरठ। रविवार को मेरठ आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा उनके निशाने पर रहे। कहा कि यह लोग जनता के बीच जाकर पसीना बहाने के बजाय ट्विटर पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि गुंडे माफिया से भाजपा का विजय रथ नहीं रोका जा सकता। प्रदेश की ५२ महीने की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया। प्रदेश सरकार का काम १५ वर्षों पर भारी है। इस दौरान उन्होंने किसानों को साधने की भी कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मेरठ मंडल की १२०३ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उधर, उपमुख्यमंत्री के नंगलीतीर्थ जाते समय सिवाया टोल पर किसानों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध जताया।

Check Also

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *