Breaking News
mosquitonew 45324325

भाजपा नेता के परिवार के तीन लोगों सहित सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि

mosquitonew 45324325

रुडकी (संवाददाता)। लक्सर नगर के सीमली मोहल्ले में भाजपा नेता के परिवार के तीन लोगों सहित सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि लक्सर तहसील के एक अधिवक्ता को भी डेंगू पॉजिटिव आया है। सभी मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।लक्सर नगर के सीमली मोहल्ले में करीब एक महीने से डेंगू का काफी प्रकोप है। पिछले दिनों मोहल्ले के कई लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में कैंप लगाकर मरीजों की जांच के साथ ही छिड़काव भी कराया था। अब सात और लोगों को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें तीन भाजपा के नेता निपेंद्र चौधरी के परिवार के सदस्य हैं। निपेंद्र संगठन में प्रदेश स्तर के पदों पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता चौधरी रामपाल सिंह मां सरोजबाला और भाभी सावित्री देवी को एक- दो दिन के अंतर से बुखार आया था। डॉक्टर के कहने पर उन्होंने निजी लैब में जांच कराई तो तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई। बताया कि तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। उधर, मोहल्ले की ही बुजुर्ग महिला ब्रिजेश देवी, उनके बेटे देवेंद्र और पड़ोस के युवक रितेश उर्फप्रधान पुत्र राजपाल की जांच में भी उन्हें डेंगू पॉजिटिव आया है। इनके अलावा लक्सर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनमोहन शर्मा ने भी बुखार आने पर जांच कराई, जिसमें उन्हें डेंगू से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। इन सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ लक्सर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि मोहल्ले में किसी भी मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि होने की बात अभी तक उनकी जानकारी में नहीं है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

3 comments

  1. 22760 819852Quite fascinating subject , regards for putting up. 806608

  2. 233750 86033I like this weblog it is a master piece! Glad I discovered this on google. 233118

  3. 608086 555222really good post, i surely love this excellent internet site, keep on it 547382

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *