Breaking News
health 988979

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया

health 988979

हरिद्वार (संवाददाता)। महानगर व्यापार मंडल ने डेंगू की रोकथाम और अस्पतालों में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ खडख़डी में अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जायेगा।सुनील सेठी ने कहा कि रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मरीजो को नहीं मिल पा रही हैं उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना बैठा है। स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। पूरे शहर में डेंगू की रोकथाम को कोई ठोस उपाय नहीं किये जा रहे हैं। न तो सरकारी अस्पतालों में समुचित सुविधाएं जनता को मिल रही हैं न ही डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग ने जल्द ही अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो सीएमओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू, राजेश सुखीजा, पंकज ममगांई, रवि बाबू शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को शहर में युद्ध स्तर पर डेंगू के लार्वा नष्ट करने को अभियान चलाने चाहिए, जिससे हरिद्वार की जनता को इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके। विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र चौरसिया, विनोद गिरी, भूदेव शर्मा, प्रमोद पाल, संजय कुमार, शुभम नौटियाल, सोनू सुखीजा, रविन्द्र चौहान, दीपक सूरी, गणेश सूरी, नितिन सरीन, दीपक मेहता, एसएन तिवारी, विशाल मालिक, रवि कुमार, गणेश शर्मा, योगेश अरोड़ा, संजय कुमार, पंकज शर्मा, मनोज चौहान, अमित काम्बोज, रितेश कुमार, रविन्द्र चौहान, राजेश शर्मा, अनुज कुमार, सन्नी अरोड़ा, रामचन्द्र अग्रवाल शामिल रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 973093 661625Hosting a weblog composing facility (in a broad sense) requires unlimited space. So I suggest you to discover such internet hosting (internet space provider) that offer flexibility inside your internet space. 978406

  2. 202271 233976An intriguing discussion will probably be worth comment. I feel that you just write a lot a lot more about this subject, it may become a taboo topic but normally consumers are inadequate to communicate in on such topics. To an additional. Cheers 459124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *