Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

नोटबंदी के बाद देश के लोगों को एक बार फिर कैश मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंकिंग सूत्रों के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटों की सप्लाई कम कर दी है। इस वजह से देश के कई शहरों में एटीएम या तो खाली हैं या उनके शटर डाउन हैं। आरबीआई ने बैंकों के लिए कैश फ्लो 25 फीसदी तक कम कर दिया है। माना जा रहा है यह सब एक योजना के तहत किया गया है।
दरअसल नोटबंदी के दौर में डिजिटल ट्रांजैक्शन ने खूब जोर पकड़ा, लेकिन 4 महीने बाद फिर कैश ज्यादा चल रहा है। डिजिटल ट्रांजैक्शन फिर से बढ़ाने के लिए कैश की सप्लाई घटा दी गई है। जाहिर है कि आरबीआई के इस कदम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा आरबीआई चाहता है कि मार्केट में नोटबंदी के बाद जो लिक्विडिटी बढ़ी है, उसे कम किया जाए, ताकि महंगाई कम हो सके।
सूत्रों के अनुसार आरबीआई ने बैंकों के लिए नोटों की सप्लाई कम कर दी है। पश्चिमी-दक्षिण भारत के राज्यों में कैश की ज्यादा कमी देखने को मिल रही है।
The National News