
बागेश्वर (संवाददाता)। जलमानी गांव के उत्तरदुग तोक में बच्ची को मारने वाला गुलदार अब भी खुला घूम रहा है। जिससे ग्रामीणों में दशहर और आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दो दिन के भीतर गुलदार को मारने का आदेश नहीं देने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बता दें कि उत्तरदुग तोक में चार अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे गुलदार आंगन से दीया राठौर को उठा ले गया था। जिसका शव ग्रामीणों को गांव से करीब एक किमी दूर मिला। बच्ची की मौत के बाद पूरा प्रशासन गांव गया। ग्रामीणों ने उनसे गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की। छह दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब भी गुलदार गांव और उससे लगे आसपास के क्षेत्र में घूम रहा है। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उन्होंने कहा एक बच्ची की मौत के बाद भी प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। गुलदार खुला घूम रहा है, ग्रामीण घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दो दिन के भीतर गुलदार का आदमखोर घोषित कर मारने का आदेश देने कहा। कहा कि अगर तय समय पर मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां सुंदर सिंह मेहरा, उत्तम सिंह, प्रकाश सिंह, जीवन सिंह, सुंदर सिंह, नरेंद्र भौर्याल, दीवान सिंह, राजन सिंह, नीरज सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
The National News
920223 4841Top rated lad speeches and toasts, as effectively toasts. may really effectively be supplied taken into consideration creating at the party consequently required to be slightly much more cheeky, humorous with instructive on top of this. greatest man speeches funny 746754