Breaking News
slow network

खराब नेटवर्क के निस्तारण के लिए डीएम से लगाई गुहार

slow network

पौड़ी (संवाददाता)। पोखड़ा ब्लाक मुख्यालय में खराब नेटवर्किंग के कारण परेशानियां हो रही हैं। ई -डिस्ट्रीक की सेवाएं भी ठीक से काम नहीं कर कर रही हैं। बैंकों में भी नेटवर्क के कारण काम करने में परेशानी हो रही है। पिछले तीन महीने से ब्लाक में यह समस्या बनी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के निस्तारण के लिए डीएम से भी गुहार लगाई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी ने बताया कि आए दिन ओएफसी के कट जाने से यह परेशानियां हो रही हैं। डिग्री कालेज पोखड़ा, बीडीओ दफ्तर, पोस्ट आफिस, बैंक आदि में यह दिक्कत हो रही है। इस संबंध में डीएम को एक शिकायती पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है कि सतपुली से पोखड़ा तक की ओएफसी को ठीक किया जाए।

Check Also

जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर सीएम ने किया शोक व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *