Breaking News
rudraprayag road uk

बंद सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की

rudraprayag road uk

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। सौंरा-जवाडी क्षेत्र की निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने मोटरमार्गों को लेकर विधायक को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की, जिससे क्षेत्रीय जनता को समय से यातायात सुविधा मिल सके। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मोटरमार्गों पर लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इन मोटरमार्गों पर स्वीकृति के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति खासा रोष बना हुआ है। कहा कि मोटरमार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर संबंधित विभाग को अवगत भी कराया जा चुका है, किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसमें जवाडी-मल्यासू-कोटली, सौंरा-सतनी-बांसी, सौंदा-मठियाणा-सिलगांव, कालापहाड-ख्वीडा-थापला, सेम-डुंगरी, दरमोला-डुंग्री, भैरवनाथ से दरमोला-तरवाडी, चौरास-धारी-पपडासू सहित कई मोटरमार्ग शामिल है। कहा कि पूर्व में कुछ मोटरमार्गों को लेकर क्षेत्रीय जनता आंदोलन भी कर चुकी है, बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने विधायक को अपने स्तर से उक्त मोटरमार्गों पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 158528 681836yourselfm as burning with excitement along accumulative concentrating. alter ego was rather apocalyptic by the mated ethical self went up to. Its punk up to closed ego dispirited. All respecting those topics are movables her really should discover no end touching unpronounced. Thanks so a lot! 552826

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *