Breaking News
legs it

महिला पीएम की टांगों पर हेडिंग

निशाने पर अखबार

legs itब्रिटेन के प्रमुख अखवार डेली मेल के फ्रंट पेज को लेकर लोगों के बीच कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मंगलवार को अपने फ्रंट पेज पर डेली मेल ने यूके की प्रधानमंत्री टेरिजा मे और स्कॉटलैंड की स्कॉटिश नैशनल पार्टी की नेता निकोला स्टर्जन के पैरों की तुलना की है। तुलना के लिए जिस तस्वीर का प्रयोग किया गया है वह एक कार्यक्रम के दौरान ली गई, जब टेरिजा और निकोला ब्रेग्जिट के मुद्दे पर चर्चा कर रहीं थी। ब्रेग्जिट पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं में कई मतभेद देखने को मिले। कई बार स्वतंत्र जनमत संग्रह की वकालत भी की गई। वहीं, डेली मेल ने अपनी खबर में इस चर्चा को बैटल ऑफ लेग करार देते हुए उनके आउटफिट्स पर फोकस किया। डेली मेल ने इस खबर को हेडिंग दी है ब्रेग्जिट की परवाह छोड़ो, यह सोचो कि लेग्जिट कौन जीतता है। टैब्लॉइड के फ्रंट पेज पर छपी खबर में आगे लिखा गया है कि यहां स्टिलिटोज ही खामोश नहीं थी बल्कि साफतौर पर ठंडा माहौल था। साथ ही एडिटर ने दोनों फीमेल लीडर्स के कपड़ों की तुलना करते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। खबर में कहा गया बॉक्सी नेवी ब्लेजऱ, घुटनों तक टिकी स्कर्ट, शाइनी न्यूड टाइट्स और पॉइंटी शू- दुनिया भर में एक खास उम्र में करियर को गंभीरता से लेने वाली महिलाओं द्वारा अपनाया जाने वाला पहनावा। कॉलमिस्ट सारा विन ने खबर में इस बात पर जोर दिया कि दोनों महिलाएं चर्चा के दौरान अपने लुक्स के आधार पर भी मैदान जीतना चाहती थीं।
डेली मेल की इस ‘अपमानजनकÓ हेडिंग की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

3 comments

  1. 958282 309912among the finest system I know, thank you extremely a lot . 413097

  2. 876647 879751Id forever want to be update on new posts on this internet site , bookmarked ! . 318397

  3. 113733 243021As being a Newbie, Were permanently exploring online for articles which can be of support to me. Several thanks 438598

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *