Breaking News
2017 03 29T110935Z 1 LOP000IX9DG7T RTRMADP BASEIMAGE 960X540 GERMANY THEFT COIN

चोर उड़ा ले गए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का सिक्का

2017 03 29T110935Z 1 LOP000IX9DG7T RTRMADP BASEIMAGE 960X540 GERMANY THEFT COINबर्लिन के बोड संग्रहालय से ‘बिग मैपल लीफÓ निकनेम वाला कनाडाई सोने का सिक्का चोरी हो गया। बता दें कि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का सिक्का है। 2007 में जारी हुए इस सिक्के की शुद्धता ने इसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी स्थान दिलाया। बोड म्यूजियम में दुनिया के 5,40,000 आइटम के साथ सबसे बड़े सिक्कों का संग्रह है। चोरी हुए इस सिक्के पर महारानी एलिजाबेथ ढ्ढढ्ढ की छवि अंकित है। शुद्ध सोने के इस सिक्के का वजन 100 किग्रा है और इसकी कीमत करीब 45 लाख डॉलर है। संग्रहालय के प्रवक्ता मार्कस फार ने बताया, बीती रात सोने का सिक्का चोरी हो गया। संग्रहालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 2007 में रॉयल कनाडियन मिंट के द्वारा यह सिक्का जारी किया गया था। 53 सेमी व्यास और 3 सेमी की मोटाई वाले इस सिक्के को दिसंबर 2010 में बोड म्यूजियम में रखा गया था। बर्लिन पुलिस के अनुसार, 113 साल पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की खिड़की से सुबह के 3.20 से 3.45 के बीच चोर भीतर दाखिल हुए। यह खिड़की सिक्योरिटी गार्ड के चेंजिंग रूम में खुलती है जहां से वे 100 मीटर की दूरी पर बने बुलेटप्रूफ कैबिनेट के पास पहुंचे होंगे और इसे तोड़ा होगा और उसी रास्ते सिक्के को साथ लेकर फरार हुए होंगे। पुलिस प्रवक्ता विनफ्रिड वेंजेल ने बताया, अब तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसा लगाता है कि रेलवे ट्रैक के पास संग्रहालय की पीछे की खिड़की को तोड़ चोर अंदर घुसे होंगे। वेंजेल ने आगे बताया कि सिक्के की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया था। बोड म्यूजियम में कैबिनेट को टूटा और खाली देखने के बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने सोमवार सुबह 4 बजे इस बात की जानकारी दी। म्यूजियम ने उस रात म्यूजिम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दिया है। पुलिस ने कहा कि यह चोरी कल्पना से परे है कि इतनी सुरक्षा के बाद भी चोर आसानी से सिक्के को लेकर फरार हो गए।

Check Also

Chicken Road Casino Game: What Makes It a Popular Choice Amongst Players

The “Chicken Road” casino game has rapidly gained traction among players looking for engaging and …

One comment

  1. 411660 675195Heya just wanted to give you a brief heads up and let you know a couple of with the pictures arent loading properly. Im not sure why but I believe its a linking concern. Ive tried it in two different internet browsers and both show the same results. 282606

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *