Breaking News
Crop damage to heavy rains

भारी बारिश से फसलों को नुकसान

Crop damage to heavy rains

उत्तरकाशी  (संवाददाता)। जिले में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले के किसानों में मायूसी छाई है। गंगा व यमुना घाटी में इन दिनों धान की फसल पक कर तैयार है। लेकिन लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने धान की फसल को खेतों में ढहा कर रख दिया है। वहीं बारिश का पानी खेतों में भरने के कारण धान की फसल सडऩे लगी है। जिले की रवांई घाटी में स्थित कमल सिरांई व रामा सिरांई चरधान (लाल चावल) के लिए जाना जाता है। जो यहां के किसानों की आजीविका का मुख्य साधन भी है। लेकिन बीते शुक्रवार से हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल ढह गई है। वहीं बालियों से धान खेतों में झड़ गया है। जिन खेतों में धान की कटाई हो चुकी है वह मंडाई न होने से खेतों में ही सड़ रहा है। जिस से क्षेत्र के किसानों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। किसान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार का कहना है कि किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा होता जा रहा है। जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। खलाड़ी के उद्यमी किसान हुकुमत सिंह, बृजमोहन, सरदार सिंह रावत, मनमोहन सिंह आदि का कहना है कि सरकार हमेशा से क्षेत्र के किसानों की उपेक्षा करती है, देश में कई राज्यों के किसानों का कर्ज माफ किया गया है तो हमारे प्रदेश में क्यों किसानों की उपेक्षा हो रही है। पहले हमारे टमाटर और मटर की फसल भी ऐसे ही बर्बाद हुई हैं और अब 4 महीने की मेहनत से तैयार धान की फसल भी बर्बाद हो गयी है। वहीं दूसरी ओर गंगा घाटी के बाड़ा गड्डी, चिन्यालीसौड़, ब्रहम्खाल, धनारी, भटवाड़ी क्षेत्र में भी धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। वही सहायक कृषि अधिकारी पीताम्बर सैनी ने बताया कि अधिक बारिश से धान व राजमा की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को इन फसलों को बचाने के लिए खेतों के बाहर से गहरी नालियां बनानी चाहिए। ताकि खेतों में पानी न भर पाये।

Check Also

उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई: धामी

देहरादून (सू वि)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब …

One comment

  1. Vom Silber- bis zum Diamant-Status warten Freispiele, Cashback, exklusive Boni
    und ein persönlicher VIP-Manager. Ein- und Auszahlungen,
    Rolletto Casino Bonus und volle Spielauswahl stehen jederzeit bereit.
    Schnelle Hilfe bietet der Live-Chat sowie Support per E-Mail.
    Die Webseite von Rolletto ist übersichtlich, aber es
    könnten noch mehr Filter für die Spielauswahl sein.
    Erstellen Sie noch heute ein Konto und spielen Sie Rolletto-Casinospiele auf
    Ihre Weise. Das mehrstufige Treueprogramm belohnt nicht
    nur Vielspieler, sondern steht auch Gelegenheitsspielern offen. Mit der Rolletto
    Casino App – als mobile optimierte Web-App – spielen Sie bequem auf jedem Smartphone und Tablet.
    Rolletto Casino überzeugt mit einer riesigen Auswahl an Slotmaschinen, Tischspielen, Live-Dealer-Games und modernen Instant Win Spielen.
    Bei einer Mindesteinzahlung von 50 € und einer
    Kontaktaufnahme mit dem Kundendienst können Spieler einen Cashback-Bonus von 5 € bis 500 € beanspruchen, der 40-mal
    umgesetzt werden muss. Sie können einen Sportbonus von 150 % bis zu 1.500 € auf Ihre
    erste Einzahlung von 20 € oder mehr erhalten. Erwerben Sie 100%
    bis zu 1.000 € auf Ihre erste Mindesteinzahlung von 20 € in Kryptowährung.

    References:
    https://online-spielhallen.de/snatch-casino-deutschland-ein-umfassender-uberblick-fur-deutsche-spieler/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *