Breaking News
criminal looted two lakhs

जेल मंत्री के घर के पास कारोबारी से दो लाख की लूट

criminal looted two lakhs

कानपुर (नीतेश सिंह)। रतनलालनगर में दो बाइक पर सवार पांच बदमाश शुक्रवार देर रात सूबे के जेल मंत्री के घर के पास एक कारोबारी से दो लाख रुपए लूट ले गए।  रतनलाल नगर निवासी राजकुमार सचवानी का नयागंज में दोना,पत्तल का कारोबार है। सचवानी जेल मंत्री जयकुमार जैकी के आवास के सामने एक फ्लैट में रहते हैं। रात बारह बजे वह नयागंज स्थित प्रतिष्ठान बंद कर नौकर रामकुमार के साथ स्कूटी से अपने आवास पहुंचे। स्कूटी में आगे की ओर रखा कैंपर उतारकर नौकर गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने अंदर चला गया। इस दौरान वह अपार्टमेंट के बाहर कैंपर पर रुपयों से भरा बैग रख नौकर का इंतजार कर रहे थे। इतने में दो बाइक पर सवार पांच बदमाश आए। एक बदमाश ने बाइक से उतरते ही उनका पैर छुआ और दूसरे ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए पास रहा रुपयों भरा बैग छीनकर तमंचा लहरा भाग निकले। सूचना पर पहुंचे गोविंद नगर इंस्पेक्टर को कारोबारी ने बताया कि बैग में दो लाख रुपए थे।

Check Also

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के …

One comment

  1. 103063 713404Howdy just wanted to give you a brief heads up and let you know a couple of with the pictures arent loading properly. Im not certain why but I think its a linking concern. Ive tried it in two different web browsers and both show exactly the same outcome. 66142

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *