
देहरादून (संवाददाता)। गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर चल रहे धरना जारी रहा। धरना स्थल परेड ग्राउंड पर राजधानी की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर हौंसला बढ़ाएं औ आपकी उपस्थिति ही हमारे लिए ऊर्जा का काम करेगी। सरकार ने अस्थाई राजधानी देहरादून में ही विधान सभा सत्र करने का निर्णय लिया, जो कि सरासर जनता के साथ छलावा है। गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान इस राज्य विरोधी फैसले का विधान सभा सत्र के दौरान कड़ा विरोध करेंगा। अभी भी समय है उठो जागो राजधानी गैरसैण के लिए सभी संगठन एकजुट हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियानÓ का धरना आज भी जारी रहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि राजनीतिक पार्टियाँ गैरसैंण राजधानी की गेंद एक के पाले से दूसरे पाले में फेंक रही हैं।
The National News
432754 590348 There are some interesting points in time in this write-up but I dont know if I see all of them center to heart. There is some validity but I will take hold opinion until I look into it further. Excellent post , thanks and we want far more! Added to FeedBurner as properly 771454