Breaking News
67548920 469100020550434 726324827119419392 n

सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर देश भर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

67548920 469100020550434 726324827119419392 n

उत्तराखंड चमोली से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
थराली । ब्लाक कांग्रेस कमेटी थराली ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गॉधी को सोनभद्र ना जाने देने पर एक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूका।बाद में एसडीएम थराली के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा। थराली ब्लाक के कांग्रेसी यहां मुख्य बाजार मे जमा हुए जहां पर सांकेतिक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया ।उसके बाद कांग्रेस महासचिव गांधी को सोनभद्र ना जाने देने के विरोध मे यूपी के सीएम के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए उन के पुतले को जलाया गया।इस के बाद कांग्रेसी तहसील कार्यालय मे पहुचे जहॉ पर गवर्नल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा। ज्ञापन मे यूपी सरकार को अत्याचारी,निरंकुश सरकार बताया गया। ज्ञापन मे ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी, पूर्व प्रमुख सुशील रावत,प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह रावत, ब्लाक संगठन महामंत्री उमेश पुरोहित,अब्बल सिंह, महेश उनियाल,संदीप रावत, हेमंत आदि के हस्ताक्षर है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

2 comments

  1. 242298 966035I adore gathering helpful info, this post has got me even much more information! . 57053

  2. 977435 801958you can have a amazing weblog here! would you wish to make some invite posts on my weblog? 340114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *