Breaking News
bsnl

मोरी में गत दो माह से संचार सेवाएं पूर्ण रूप से ठप

bsnl

उत्तरकाशी (संवाददाता)। भारत संचार निगम लिमिटेड और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण सीमांत ब्लॉक मोरी में गत दो माह से संचार सेवाएं पूर्ण रूप से ठप पड़ी हैं। जिससे क्षेत्र के 92 गांव के लोगों को भारी परिशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से मोरी में संचार सुविधाएं मुहैया कराने हेतु मोरी बाजार, गैंचवाण गांव, सांकरी, धारा, खड़सारी, पांजूधार सहित अन्य स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। लेकिन यह टावर कई माह से शो पीस बने हुए हैं। स्थानीय निवासी राजेन्द्र सिंह रावत, शिवपाल सिंह रावत, विपिन सिंह चौहान, जयचन्द रावत, संजय सिंह राणा आदि ने बताया की नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने के कारण तहसील में बनने वाले मूल निवास, जाति, ओबीसी, हैसियत सहित खाता खतौनी निकालने का कार्य भी ठप पड़ा है। ग्रामीण दूर दराज क्षेत्र से प्रमाण पत्र बनाने के लिए मोरी तहसील मुख्यालय पहुंचते हैं। लेकिन कनेक्टिविटी न होने के कारण उनको वापस निराश लौटना पड़ता है। जिससे ग्रामीण खासे नाराज हैं। ग्रामीणों ने बताया की जल्द नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार न हुआ तो आन्दोलन करने को विवश होंगे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *