देशभर में होली का त्योहार पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके देश के विभिन्न शहरोंए गांवों कस्बों में लोग एक.दूसरे को रंग.गुलाल लगाकर पर्व की खुशियों का इजहार कर रहे हैं। पिछले दो साल कोरोना के हालातों के बाद यह पहला मौका है जब कोरोना की लहर देश में नहींए हैं और कोरोना के मामले भी बहुत कम हो चुके हैं। ऐसे में शिथिल हुई पाबंदियों के बीच बेरोकटोक पर्व मनाने का दोगुना उत्साह आमजन में देखा जा रहा है। बरसाने में होली का सुरूर देखा जा रहा है। बृंदावन के बांके बिहारी मंदिरए उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों और शहरों में होली का उत्साह देखते ही बन रहा है। बांके बिहारी मंदिर में तो शनिवार से ही होली का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ने लगा था। आज सुबह से ही ब़ड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर रंग के संग पर्व से एकाकार हो रहे हैं।
वृंदावन नगरी होली के रंग में सराबोर हो गई है। कल गुरुवार को भी ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के आंगन में सुबह और शाम को होली का रंग बरसा। श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के इस रंग को प्रसादी रूप समझकर ग्रहण किया। मंदिर रंगकृबिरंगे गुलाल और रंग में ऐसा नहाया कि भक्तजन रंगबिरंगे हो गए। होली के दिन सेवायातों ने स्वर्ण रजत पिचकारियों से भक्तों पर रंग डाला। मंदिर प्रांगण श्रीबांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। नगर के राधावल्लभ सहित अन्य मंदिरों में भी जमकर रंग बरस रहा है। कहीं रंगों की होली तो कहीं फूलों ही होली का आयोजन जारी है।
The National News
704040 420987This internet site is my breathing in, extremely wonderful pattern and perfect content material . 65848