Breaking News
suchna image cm

किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा : मुख्यमंत्री

suchna image cm

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विकासखण्ड कर्णप्रयाग के कालेश्वर में हिमालयन एक्शन रिसर्च सेन्टर(हार्क) एवं यू-काॅस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हिमालय जंगली उत्पादों के मूल्य सवंर्धन से बने उच्च उत्पाद के ब्राॅन्ड ‘‘माउन्टेन बीम‘‘ का शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने हार्क संस्थान के कोल्ड स्टोर, नये उत्पादों के रिसर्च यूनिट एवं खाद्य प्रसंस्करण यूनिट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हार्क संस्था ने तीन उत्पादों से कार्य शुरू किया था और आज संस्था द्वारा 30 से अधिक उत्पाद तैयार किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि परम्परागत कार्यों के साथ प्राकृतिक उत्पादों को उपयोगी बनाकर उनका मूल्य संवर्धन करना जरूरी है। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उसकी ब्रान्डिंग और प्रोसेसिंग पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में व्यावसायिक सोच विकसित करना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेन्टर के रूप में विकसित करने की योजना बनायी जा रही है। इन ग्रोथ सेन्टरों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जायेगा तथा अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। उन्होंने हार्क संस्था में कार्य करने वाली सभी महिलाओं को उत्तम प्रोसेसिंग एवं ब्रान्डिंग हेतु आवश्यक प्रशिक्षण देनेे को कहा, जिससे उच्च गुणवत्ता के उत्पाद तैयार कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा मूल्य मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हमें अपने अधिकार एवं कर्मों के प्रति सजग रहना होगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जैविक उत्पादों को तैयार कर हम अच्छी आजीविका अर्जित कर सकते है। उन्होंने कहा कि बाजार की डिमांड को देखते हुए किनवा एवं शहद की अच्छी तरह से प्रोसेसिंग और ब्रान्डिंग कर आजीविका में वृद्धि की जा सकती है। शहद के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सहकारी संस्थाऐं बनायी जायेंगी। उन्होंने हार्क संस्था द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि जंगली फलों की सही ढंग से प्रोसेसिंग कर उत्तम उत्पाद तैयार किये जा रहे है, जिससे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया तथा हार्क संस्था द्वारा तैयार किये 14 उत्पादों की माॅउन्टेन वैन को हरी झण्डी दिखाकर देहरादून में मार्केटिंग के लिए रवाना किया।सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मात्र दो प्रतिशत ब्याज पर लघु एवं सीमांत किसानों को एक लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक 1.25 लाख से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2800 महिला स्वयं सहायता समूह बनाये गये है। सरकार का लक्ष्य 5 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को तैयार स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में मार्केटिंग सोसायटी भी बनायी जा रही है। हार्क संस्था विगत 30 वर्षों से हिमालय क्षेत्र के सीमांत किसानों के साथ आजीविका से संबधित गतिविधियों में कार्य कर रही है, जिसमें बागवानी, कृषि एवं सहकारिता उत्पादों को तैयार किया जा रहा है। महिला सहकारिता का गठन हार्क ने 10 वर्ष पूर्व कालेश्वर में किया था, जिसमें वर्तमान में दो हजार महिलाएं जुड़ी है। हार्क संस्था द्वारा दो ब्रान्डों में 30 से अधिक उत्पाद तैयार किये जा रहे है। (सू0वि0)

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 831357 844892Woh I really like your posts , bookmarked ! My wife and i take issue along along with your last point. 201454

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *