गंगा संरक्षण के लिए एचएनबी भी आया आगे

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में सचिवालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और उत्तराखंड में संचालित नमामि गंगे परियोजना के मध्य उत्तराखण्ड राज्य में गंगा संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता के लिए एक M.O.U. हस्ताक्षरित किया गया। M.O.U. पर अपर सचिव डाॅ.राघव लंगर एवं रजिस्ट्रार हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर किये। इस M.O.U. के माध्यम से विश्वविद्यालय गंगा संरक्षण कार्यक्रम हेतु एक सक्रिय क्षेत्रीय सहयोगी की भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाये रखने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। जिसमें राज्य सरकार के साथ ही शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा तथा जन सहयोग भी जरूरी है। अपर सचिव डाॅ.राघव लंगर ने जानकारी दी कि नमामि गंगे के अन्तर्गत जन-जागरूकता हेतु 13 सितम्बर, 2017 को श्रीनगर गढ़वाल के चैरास परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। नुक्कड़ नाटक, गंगा रथ एवं जागरूकता रेलियों के माध्यम से गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विश्वविद्यालय के चैरास कैम्पस की लोकेशन नमामि गंगे अभियान के लिए हर प्रकार से उपयुक्त है।
The National News
190638 753592Glad to be one of several visitants on this awful website : D. 190736
610063 889724An very fascinating go via, I may not concur entirely, nonetheless you do make some really legitimate factors. 509941