Breaking News

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में फहराया 100 फीट ऊँचा तिरंगा

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आईजी निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चैहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का भावपूर्ण स्मरण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *