Breaking News

सीएम बघेल ने की 111 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कोरबा (संवाददाता) । जिले में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क से लेकर लोगों से जुड़े अन्य विषयों को लेकर सरकार विकास कार्य करायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कड़ी में 111 करोड़ के कार्यों का ऑनलाइन भूमिपूजन और लोकार्पण किया। वर्चुअल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी सहित आम लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार को टीपी नगर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 36 करोड़ 28 लाख की लागत के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं लगभग साढ़े 67 करोड की लागत के 93 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद भी किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत किये गए। इनके लिए विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने प्रस्ताव दिए थे। विकास कार्यों के लोकार्पण अंतर्गत पाली तानाखार क्षेत्र में दो करोड़ 26 लाख की लागत से 22 फ्लोराईड निवारण संयंत्र, विधानसभा कटघोरा में पांच करोड़ 80 लाख की लागत से नेवसा.जोरहाडबरी मार्ग पर लीलागर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, छुरीखुर्द कटघोरा में 25 लाख की लागत से उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन सहित करतला, कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में स्वास्थ्य अमले के लिए छह करोड़ 88 लाख की लागत से बने 19 आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास में 44 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से 141 नल-जल योजनाओं की स्थापना, पाली विकासखण्ड में एक करोड़ 91 लाख की लागत से पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निर्माण, रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सात करोड़ 19 लाख की लागत से 16 सडक़ों का नवीनीकरण कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ 43 लाख की लागत से 30 सीसी सडक़ों का निर्माण सहित विभिन्न पुलिया एवं गांवों में सांस्कृतिक मंचो का निर्माण शामिल हैं।
लोकार्पण एवं भूमि पूजन के वर्चुअल समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक कटघोरा पुरूषोत्तम कंवर, विधायक रामपुर ननकी राम कंवर, विधायक पाली-तानाखार मोहित राम केरकेट्टा, नगर निगम कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, सभापति नगर निगम कोरबा श्याम सुंदर सोनी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रीना जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा, सहायक कलेक्टर अभिषेक शर्मा एसडीएम सुनील नायक एवं नगर निगम अपर आयुक्त अशोक शर्मा सहित कार्यक्रम संचालन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित जिले के नागरिकगण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शामिल होंगे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *