Breaking News

पौडी जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के पलेल गांव में फटा बादल

पौडी (दीपक राणा)। पौडी जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा माला (पलेल गांव) में बादल फटा।। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण यम्केश्वर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा माला पलेल गांव में जब गांव वाले गहरी नींद में सो रखे थे तब अचानक रात 11:30 बजे बादल फट गया। गनीमत यह रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ परंतु गांव वासियों के खेत सब बह गये।साथ ही दो मकान मलवे की चपेट में आ गए। वही पूर्व प्रधान सुंदर सिंह राणा के अनुसार रात करीब 11:15 बजे वह अपने खेत में मचान मैं सो रखे थे अचानक बादल की गड़गड़ाहट सुनकर वह अपने घर की ओर चले गए जैसे ही वहां अपने घर पहुंचे तभी अचानक बादल फट गया जिस कारण ग्रामीण बचन सिंह राणा, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, धर्मपाल सिंह राणा के खेत बह गए। और ग्रामीण वीर सिंह राणा,व जगदीश सिंह राणा,के मकान मलवे की चपेट में आ गए। गनीमत रही उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था जिससे जान मान की कोई हानि नहीं हुई। वही मूसलाधार बारिश के कारण पूरी रात ग्रामीण ग्रामीणों के अंदर खौफ का माहौल बना रहा।।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

– विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन देहरादून(सू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *