Breaking News
Kids diwali in school

बच्चों ने स्कूलों में मनाई हर्षोल्लास के साथ दीपावली

Kids diwali in school

कोटद्वार (संवाददाता)। नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में हैप्पी होम पब्लिक स्कूल में दीपावली से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग की दिया सजावट प्रतियोगिता में कक्षा चार से वंशिका बिष्ट ने प्रथम, हिमांशु लखेड़ा द्वितीय व आहन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा पांच से सार्थक शर्मा ने प्रथम, दिव्या बेबनी ने द्वितीय और स्मृति ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सात ने प्रथम, कक्षा छह ने द्वितीय व कक्षा आठ ने तृतीय स्थान पाया, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा ग्यारह, बारह व दस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति त्योहारों की संस्कृति है व प्रत्येक त्योहार इसकी अमूल्य धरोहर है।उधर बलभद्रपुर रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें दिया थाली सजावट प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में कक्षा छह की धान्या गुप्ता ने प्रथम, कक्षा पांचवीं के शौयांर्श ने द्वितीय एवं कक्षा पांचवी के अक्षित बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में कक्षा सातवीं की छात्रा अक्षरा नेगी ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय एवं कक्षा आठवीं की छात्रा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय वर्ग में कक्षा नौवीं की अग्रिमा मिश्रा, कक्षा दसवीं की प्राची रौथाण एवं नवीं की परिधि मितल ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 241698 891720Hey, you used to write wonderful, but the last couple of posts have been kinda boringK I miss your great writings. Past few posts are just a bit out of track! come on! 690410

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *