Breaking News
sahayak

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य व्याधि सहायता निधि के संचालक मंडल की ली बैठक

sahayak

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य व्याधि सहायता निधि के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य व्याधि सहायता निधि समिति त्रिस्तरीय है। इसमें संचालक मण्डल, राज्य प्रबंधन कार्यकारिणी समिति एवं जिला प्रबंधन कार्यकारिणी समिति है। इसके तहत 11 प्रकार के घातक रोग चिन्हित किये गये हैं। राज्य में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना शुरू होने के बाद पिछले एक वर्ष में इस निधि के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है। क्योंकि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत ये सभी रोग चिन्हित हैं। अटल आयुष्मान कार्ड से लोगों को अधिक सुविधाजनक हो रहा है। जिस वजह से राज्य व्याधि सहायता निधि में आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने इस व्यवस्था के सम्बन्ध में पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव श्री अमित नेगी, श्री एल. फैनई, श्रीमती सौजन्या, डाॅ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री एस. ए. मुरूगेशन आदि उपस्थित थे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *