Breaking News
rs naresh ji

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के शपथग्रहण पर बधाई और शुभकामनायें दी

rs naresh ji

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल के शपथग्रहण पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। नवनिर्वाचित सांसद राज्यसभा श्री नरेश बंसल ने राज्यसभा के मुख्य हाॅल मे आयोजित नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसदो के शपथग्रहण समारोह मे प्रतिभाग किया। उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी नव निर्वाचित राज्य सभा सांसदों को उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा श्री एम वैंकैया नायडू ने शपथ दिलाई। श्री बंसल ने लगभग 12ः10 बजे शपथ ली।उन्होंने हिन्दी मे शपथ ली। श्री नरेश बंसल जी ने कहा है कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और राज्य व देश हित मे कार्य करेंगे। उनका मंत्र सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास होगा। राज्य और केंद्र सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे। उत्तराखंड को केन्द्रीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, यही उनका प्रयास होगा। उन्होंने कहा की केन्द्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर दिखाया है वह उस पर खरा उतरेगे । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नेता सदन डा थावरचंद गहलोत जी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल जी, वी मुरली धरन जी, जी,सांसद अजय भट्ट जी, अन्य सांसद व राज्य सभा के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 648731 370148Its amazing as your other articles : D, appreciate it for putting up. 302290

  2. 85266 150658I ran into this page accidentally, surprisingly, this really is a fantastic website. The site owner has done an excellent job writing/collecting articles to post, the information here is actually insightful. You just secured yourself a guarenteed reader. 781244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *