Breaking News

मुख्यमंत्री ने जन समस्या निवारण कार्यक्रम में किया संवाद

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय उधम सिंह नगर भ्रमण के दौरान रविवार को खटीमा स्थित फाइबर अतिथि गृह में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक, धार्मिक, बार एसोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारिक बन्धु व विभिन्न संगठनों से भी संवाद कर उनकी समस्या सुनी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार व आशीर्वाद से जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम सबको मिलकर निभाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को एक अच्छा मॉडल बनाना चाहती है, जहाँ सभी प्रकार का वातावरण अनुकूल हो जिसमे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार आदि से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कार्य जिस स्तर का हो उसका उसी स्तर पर तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें, आवेदन पत्र किसी भी दशा में लम्बित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आई तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा उत्तराखंड में उद्योगों को स्थापित करने हेतु जो पैकेज दिए थे उनके कारण ही आज उत्तराखंड में व्यापक स्तर उद्योग स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत करने पर सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मेरा स्वागत किया गया है उसके लिए अभिवादन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है जिसके लिए मैं सबका आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि 2027 तक उत्तराखंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि समस्त क्षेत्रों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है, जिसके लिए आप सबका सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर यह सपना साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक सामान्य परिवार के व्यक्ति को मुख्य सेवक बनाया है उस दायित्व को सबके सहयोग से पूर्ण करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणाएं व शिलान्यास की गई है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। मैं आपका बेटा, भाई हूॅ, उत्तराखंड का चहुमुखी विकास करने के लिए प्रयास करूँगा। कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री शिव अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के भाजपा के मण्डल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमडी फाइबर लि0 डॉ आरसी रस्तोगी, विधायक प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता व जनता उपस्थित थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 741736 170230Thank you for this wonderful post! It has long been very useful. I wish that you will carry on posting your understanding with us. 334470

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *