Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फ्लैग ऑफ किया

देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फ्लैग ऑफ किया। गणतंत्र दिवस परेड2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कत्र्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचारप्रसार पूरे विश्व में हुआ। 05 अपै्रल, 2023 से 18 मई 2023 तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा। मानसखण्ड झांकी के संबंध में 02 मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। इस शॉर्ट फिल्म का एल.ई.डी. के माध्यम से जन सामान्य हेतु प्रसारण किया जाएगा। समस्त जनपद मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के सहयोग से स्थानीय विधायक की उपस्थिति में झांकी से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव का विषय है कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार हमारे राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सभी उत्तराखण्डवासियों की सांझी उपलब्धि है। सभी उत्तराखण्डवासियों व इस झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों तथा झांकी के निर्माण व प्रस्तुतिकरण से जुड़े लोगों को विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ। मानसखण्ड झांकी में राज्य के प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है। मानसखण्ड झांकी उत्तराखण्ड के सभी ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में 05 अपै्रल से लेकर 18 मई तक भ्रमण पर रहेगी। इससे राज्य के सभी जगहों के लोग विशेषकर बच्चे इस झांकी से अवगत हो पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुनरुद्धार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना  आशीष त्रिपाठी, झांकी लीडर के0 एस0 चैहान, आचार्य मनमोहन लोहनी उपस्थित थे।

Check Also

टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट

-इस बार पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से मिल रही राहत देहरादून (संवाददाता) …

5 comments

  1. إذا كنت تبحث عن شركة رهان محترفة، فإن 1xbet Egypt هو الخيار المثالي!
    1xBet سحب

  2. Онлайн казино – ыңгайлуу жана чуркай эмес .
    Mostbet kg

  3. Mobil tətbiqimizi yükləyin – hər kəs üçün əlçatan və rahat platformadır.
    mostbet azerbaycan

  4. Fortune Dragon da PG Soft é uma ótima escolha . Explore o tema asiático em cassinos como MegaPari.
    Experimente a demo ! fortune dragon demo

  5. Mit ihrer reichen Geschichte, die bis ins Jahr 1948 zurückreicht, bieten wir ein einzigartiges Erlebnis für Besucher aus Deutschland und darüber hinaus. Wir ermutigen die Spieler, Grenzen zu setzen und Pausen einzulegen, und bieten Werkzeuge wie die Selbstsperre über das OASIS-System an. Unser Auto-Jackpot-Feature bietet Preise wie einen Jeep Wrangler oder einen Mercedes-Benz, während saisonale Turniere Ihrem Besuch eine zusätzliche aufregende Note verleihen. Mit über 75 Jahren Spieltradition bieten wir unseren Besuchern ein einzigartiges und erstklassiges Erlebnis. 170% bis zu €600 + 250 Freispiele
    Mit seinem angesehenen Ruf und dem Engagement, ein außergewöhnliches Spielerlebnis zu bieten, zieht Spielbank Bad Neuenahr weiterhin Besucher aus nah und fern an. Tauchen Sie ein in den Nervenkitzel von Spielbank Bad Neuenahr Online, wo hochwertige Tischspiele auf moderne Spielautomaten in einer eleganten Atmosphäre treffen. Mit über 75 Jahren Spieltradition bieten wir eine unvergleichliche Live-Spielatmosphäre, außergewöhnliches Personal und modernste Einrichtungen. Die Spielbank Bad Neuenahr bietet eine sorgfältig ausgewählte Auswahl an Spielen, darunter klassische Tischfavoriten wie American Roulette, Blackjack und Poker, sowie eine beeindruckende Vielzahl von Spielautomaten. Komm zur Spielbank Bad Neuenahr, dem ältesten lizenzierten Casino Deutschlands seit 1948, und erlebe den Nervenkitzel von Live-Tischspielen wie American Roulette, Blackjack und Poker. Mit über 75 Jahren Spieltradition bieten unsere elegante Atmosphäre und modernen Spielautomaten etwas für jeden Nervenkitzelsucher.

    References:
    https://online-spielhallen.de/umfassende-sg-casino-erfahrungen-ein-spielerbericht-nach-10-jahren/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *